उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के ईकारी गांव की लिंक रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार तीन सवारियां घायल हो गई। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ईकारी गांव निवासी शकूर का 60 वर्षीय पुत्र जहूर गांव निवासी हफीज की 48 वर्षीय पत्नी जुबेदा और गांव निवासी चुन्ने खा का 45 वर्षीय पुत्र असलम तीनों ई-रिक्शे पर सवार थे। जब रिक्शा हाईवे से ईकारी गाँव की लिंक रोड पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार जहूर, जुबेदा और असलम तीनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी प्रसुनेंद्र व पायलेट विशाल ने सभी घायलो इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share