उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद के समस्त NHM संविदा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर अपनी प्रमुख मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार पटेल ने बताया कि संविदा अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रमुख मांगों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। इस अवसर पर सभी संविदा अधिकारियों/कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों का समर्थन किया। साथ ही 12 अक्टूबर 2026 को लखनऊ चलने के लिए जनपद के समस्त NHM संविदा कर्मचारियों से आह्वान किया गया और सभी से अपील की कि अपने हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचें।

संगठन की 2 प्रमुख मांगें नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन व वर्तमान वेतन में वृद्धि,जब तक ये मांगें पूरी नहीं होती, तब तक अन्य आवश्यक मांगें, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता (DA), EPF, HRA व ग्रेच्युटी का लाभ, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति, अनुकम्पा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन और नियमित पदों की भर्तियों में कोटा निर्धारण। धरने में डॉ. प्रदीप कुमार पटेल, शिव प्रताप सिंह, सौरभ-राम जी सविता, अशोक, प्रदीप-दीपक सवान सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

