उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव में रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी अब्दुल जलील का 26 वर्षीय पुत्र आफताब बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक गांव में स्थित आंगनबाड़ी के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आए कुत्ते से बाइक टकरा गई और वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके दोस्त समीर को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share