उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार प्रातः 3 बजे को एक ग्रामीण के घर के निकट नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची 112 तथा थरियांव पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से नवजात को नजदीकी सीएचसी केंद्र पहुंचाया व 1098 को सूचना दी सूचना मिलते ही 1098 की टीम मौके पर पहुंची और शिशु को अपनी सुपुर्दगी में लिया, डॉ द्वारा शिशु को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां पर अभी शिशु का इलाज चल रहा है जिला प्रोवेशन अधिकारी के निर्देशन में शिशु के स्वस्थ होने पर चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जाएगी। चाइल्ड हेल्पलाइन की अपील: यदि किसी परिस्थिति में कोई व्यक्ति बच्चे का पालन पोषण करने में असमर्थ है अथवा बच्चे को सुरक्षित जीवन और पहचान देने में कठिनाई महसूस कर रहा है, तो बच्चे को कहीं फेंकने के बजाय तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क करें। जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाइन ने फतेहपुर वासियों से हाथ जोड़कर अपील की कि किसी नवजात को कूड़े, झाड़ियों या सुनसान स्थान पर न छोड़ें। हर बच्चे को जीने का अधिकार है। जरूरतमंद परिवार/व्यक्ति तत्काल 1098/ 9451518757 पर संपर्क कर सकता है। प्राप्त सूचना को नियमानुसार गोपनीय रखा जाएगा। एक छोटी-सी सूचना किसी मासूम की जिंदगी बचा सकती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share