उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 10.10.2026 को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत भिटौरा घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत मौके पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, एडीओ, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

