उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में फसल अवशेष प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत कृषि विभाग द्वारा हार्वेस्टर संचालन की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को विकास खंड देवमई के ग्राम पधारा में बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) के हार्वेस्टर से फसल कटाई करते हुए पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर हार्वेस्टर को सीज करा दिया गया। उक्त कार्रवाई कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री प्रवीण कुमार द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान हार्वेस्टर बिना SMS के संचालित पाया गया, जो जिला प्रशासन के निर्देशों के विपरीत है। जिलाधिकारी पूर्व में ही हार्वेस्टर संचालकों को स्पष्ट निर्देश निर्गत किये गए हैं कि वे निर्धारित नियमों एवं शासन के निर्देशों का पालन करते हुए SMS के साथ ही हार्वेस्टर का संचालन करें। कृषि विभाग ने जनपद के समस्त हार्वेस्टर संचालकों से अपील की है कि वे फसल कटाई के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक फतेहपुर ने दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share