उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के गड़ेरिया मजरे सातोपीत गाँव में उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव के ही रहने वाले लगभग 65 वर्षीय सीताराम अपने घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित अपने छोटे से मुर्गी फार्म में मृत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह रात में फार्म पर ही सोने गए थे। सुबह परिजनों ने उन्हें मृत पाया तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।परिजनों से पूछताछ में अभी तक किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। इस पूरे मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर दिया है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना का जल्द अनावरण किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

