उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अमौली ब्लॉक क्षेत्र के डिघरुवा गांव में युवा समाजसेवी अमन खान ने पैदल अयोध्या यात्रा पर निकले मूलचंद्र कुशवाहा को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान अमन खान ने उन्हें सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। मूलचंद्र कुशवाहा के पैदल अयोध्या जाने के अवसर पर अमन खान ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। स्वागत के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली। इस पहल ने समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द का सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी मूलचंद्र कुशवाहा की पैदल अयोध्या यात्रा में रुचि दिखाई और उनका हौसला बढ़ाते हुए यात्रा की सफलता की कामना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के आपसी मेल-मिलाप और सम्मान के कार्यक्रम समाज में एकता तथा भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बाउव दुबे, आदित्य शुक्ला, मोबीन, सोनू आलम, कुनाल, जीशान, उमेश प्रजापति, मस्ताना दुबे, संदीप बाजपेई, शुभम शुक्ला, लालू शुक्ला, रामअसारे शुक्ला और रामू वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मूलचंद्र कुशवाहा को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के मंगलमय होने की कामना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

