उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा ननान पारा गांव में लड़को के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रहा किशोर नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़ा ननान पारा गांव निवासी नन्का का 12 वर्षीय पुत्र राजेश आज दोपहर गांव के लड़कों के साथ चिल्वर के पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था। तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया, हदसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस के ईएमटी मुहर्रम अली व पायलेट संजय के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर पर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share