उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर बेरा गढ़ीवा रंगबाज ढाबा के समीप बाइको की हूई भिड़न्त में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूरे कुशला गांव निवासी जयशंकर यादव का 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु यादव उसका 20 वर्षीय भाई प्रियांशु यादव 17 वर्षीय भाई शिवांशु यादव और संभल जिले के जनावली थाना क्षेत्र के चिगरिया गांव निवासी मदनपाल का 22 वर्षीय पुत्र अरविंद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर गाँव से शहर आ रहे थे।

जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर बेरा गढिवा रंगबाज ढाबा के समीप पहुंची तभी रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव निवासी लोधेश्वर का 28 वर्षीय पुत्र सूरज अपने गांव निवासी देवता के 30 वर्षीय पुत्र दिनेश के साथ सामने से बाइक पर सवार होकर आ गया। जिससे दोनों बाइको की आपस में जोरदार भिड़न्त हो गई और दोनों बाइको पर सवार सूरज और दूसरी बाइक पर सवार हिमांशु उसका भाई प्रियांशु और अरविंद चार लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शिवशरन व पायलेट गुलाब सिंह ने सूरज को और दूसरी एंबुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार व पायलेट संजय ने हिमांशु उसके भाई प्रियांशु और अरविंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रियांशु और अरविंद को घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल सूरज और हिमांशु को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share