उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां का नाम एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में रोशन हुआ है। कम्पोजिट विद्यालय रेवाड़ी, मलवां की सहायक अध्यापिका रंजना कुमारी रहजहा की संघर्ष से सफलता तक की कहानी को मिशन शिक्षण संवाद परिवार ने अपने प्रतिष्ठित महिला सशक्तिकरण विशेषांक-346’ में प्रमुखता से प्रकाशित किया है।वायुसेना परिवार से आने वाली रंजना जी केंद्रीय विद्यालय की छात्रा रही हैं। खेल और संस्कृति के मंच से लेकर साहित्य के आकाश तक, उन्होंने हर जगह अपनी पहचान बनाई है। उनकी लिखी दो किताबें आज Flipkart और Amazon जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं और वे दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में भी अपनी भागीदारी निभा चुकी हैं।13 अक्टूबर 2009 से शिक्षा विभाग में सेवा दे रहीं रंजना का लक्ष्य सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों, खासकर बेटियों को बड़े सपने दिखाना और उन्हें पूरा करने की हिम्मत देना है। मिशन ने उन्हें शिक्षित नारी, उन्नत देश एक नई सोच, एक नई दिशा की सच्ची प्रतीक बताया है। इस सम्मान के बाद रंजना जी ने मिशन शिक्षण संवाद परिवार की पूरी टीम का आभार जताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share