उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाने में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत थाना असोथर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को थाने में आमंत्रित कर महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं सोनम कक्षा-7 की छात्रा सोनम को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। थानेदार की कुर्सी संभालते हुए सोनम ने जन सुनवाई की, शिकायतें सुनीं और पुलिस की जिम्मेदारियों को करीब से समझा। पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा कार्यशाला भी आयोजित की गई। मिशन शक्ति और साइबर टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और इंटरनेट पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। लाइव वीडियो के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके समझाए गए।इसके साथ ही पुलिस टीम ने थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी और बताया कि महिलाएं और बालिकाएं अपनी शिकायतें यहां दर्ज करा सकती हैं। छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर गाइडेंस भी दिया गया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा, मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक अंकित सिंह, महिला आरक्षी कंचन पाठक, रुचि राय, मनु लक्ष्मी, रूपा सरोज सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share