उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मोबाइल फोन छिनैती की घटना से संबंधित अज्ञात आरोपियो की पहचान हेतु जन सहयोग की अपील- सही सूचना देने वाले को मिलेगा ₹25,000 का नकद पुरस्कार। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं के अनावरण तथा अपराधियों की पहचान हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई मोबाइल फोन एवं बैग छिनैती की घटनाओं से संबंधित अज्ञात आरोपियो की पहचान हेतु आमजन से सहयोग की अपील की जाती है। दिनांक 06.07.2026 को समय लगभग 19:30 बजे शहर स्थित शनिदेव मन्दिर के पास सफेद रंग की अपाची मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा वादी आलोक पटेल का काले रंग का आईफोन-15, 128 जीबी छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से युवकों की तस्वीरें एवं उनकी पहचान में सहायक निम्न विवरण प्राप्त हुए हैं-
1. घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन सफेद रंग की अपाची मोटर साइकिल है, 2. मोटर साइकिल पर पीछे बैठे युवक की टी-शर्ट के पिछले हिस्से पर “DO” अंकित है, 3. उपलब्ध जानकारी के अनुसार युवकों की अंतिम लोकेशन अल्लीपुर बहरा क्षेत्र में प्राप्त हुई है। अज्ञात आरोपियो के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्रान्तर्गत नौवस्ता अथवा उसके आसपास के क्षेत्र के निवासी होने की संभावना है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवकों की पहचान, नाम-पते अथवा उनके ठिकाने के संबंध में कोई जानकारी हो तो कृपया थाना कोतवाली नगर, जनपद को सूचित कर पुलिस का सहयोग करें। अज्ञात आरोपियो की पहचान के संबंध में सही एवं उपयोगी सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

