उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव में गुरुवार की रात जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला बिस्तर पर लेटी हुई थीं। पास में बनी ताक पर रखी दवा उठाने के लिए उन्होंने हाथ बढ़ाया, तभी वहां छिपे बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने में समय गंवा बैठे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोट गांव निवासी ननकी देवी (76) पत्नी कंधई रैदास गुरुवार रात करीब आठ बजे अपने बिस्तर पर लेटी थीं। इसी दौरान उन्होंने पास की ताक पर रखी दवा उठाने के लिए हाथ बढ़ाया, तभी सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए भीमपुर ले गए। वहां से हालत बिगड़ने पर हरदो सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के चार पुत्र रोशन लाल, गुलाब, रोहित और पप्पू हैं। मां की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

