उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सदान बदान का पुरवा गाँव के समीप आम के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ ग्रामीण लोगों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सदान-बदान का पुरवा गाँव निवासी स्व. रक्षपाल का पुत्र शिवबरन का शुक्रवार की सुबह गांव से पांच सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के साले उपेन्द्र यादव ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए बताया कि रात आठ बजे घाटमपुर से चले थे, लेकिन घर नही पहुंचे। आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share