उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकासखंड ऐरायां के ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें ऐरायां, भिटौरा और हथगाम विकासखंडों के कुल 209 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी संपन्न कराया गया। समारोह में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन में ऐरायां विकासखंड से 60, भिटौरा से 71 और हथगाम से 78 जोड़े शामिल हुए। सभी जोड़ों ने रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। समारोह की मुख्य अतिथि उषा मौर्या ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने सभी जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत आयोजित समारोह में विभिन्न विकासखंडों के परिवारों ने भाग लिया और नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में उत्सव का माहौल रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share