उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में थाना क्षेत्र में एक किसान सरकारी कोटेदार से राशन लेने जा रहें किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पहले सीएचसी थारियावं भेजा गया। जहाँ डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थारियावं मजरे करनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रामा लोधी पुत्र छोटा गांव में रहकर खेती किसानी कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे कस्बा थरियांव से राशन की सरकारी दुकान से राशन लेने जा रहा था। जैसे ही वह रोड पर श्यामा मैरिज लॉन के सामने पहुंचे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा। जहां रास्ते में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही बेटा सुरेश, राजेश, नीरज, बेटी सुशीला, अनीता व पत्नी रामपती का रो-रो कर हाल-बेहाल रहा। इस मामले में थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेजकर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

