उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज–6.0 के तहत बिखरते परिवारों को मिला पुनः साथ—काउंसलिंग से 70 दंपति साथ रहने को हुए राजी; पुनः साथ रह रहे दंपतियों को अपर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर संवाद के माध्यम से जाने अनुभव।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र एवं थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु काउंसलिंग कर 70 दंपतियों को आपसी सहमति से साथ रहने के लिए राजी किया गया। इस पहल के माध्यम से पारिवारिक मतभेदों को दूर कर परिवारों को टूटने से बचाने एवं दांपत्य जीवन में पुनः आपसी विश्वास और सौहार्द स्थापित करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज–6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 16.10.2026 को पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय द्वारा काउंसलिंग के उपरांत पुनः साथ रह रहे दंपतियों को आमंत्रित कर उनसे संवाद किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके वर्तमान पारिवारिक जीवन एवं काउंसलिंग के उपरांत आए सकारात्मक बदलावों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। दंपतियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि काउंसलिंग के माध्यम से उनके पारिवारिक विवादों का समाधान हुआ और वे अब आपसी सहमति से सुखपूर्वक साथ रह रहे हैं। उन्होंने परिवार को पुनः जोड़ने में सहयोग के लिए पुलिस एवं परिवार परामर्श केंद्र के प्रति प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना तथा समाज में पारिवारिक सौहार्द, आपसी विश्वास एवं सहयोग का सकारात्मक संदेश देना है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति कटियार, महिला थाना प्रभारी संगीता यादव एवं परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share