उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के कोट गाँव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोट गांव निवासी रफीक अहमद का 17 वर्षीय पुत्र इमरान खान और गांव निवासी अमीरुल हसन का 14 वर्षीय पुत्र इमाद हसन दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

तभी गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार की बाद सरकारी एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share