उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गाँव के समीप साइकिल से खाद लेने गए किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुरा गांव निवासी राम औतार का 45 वर्षीय पुत्र हरछटी लाल साइकिल से खाद लेने गया था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार की बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share