उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव में युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो उसकी पत्नी रूठकर अपने मायके चली गई। पत्नी वियोग में पति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव मिवासी रमेश के 24 वर्षीय पुत्र संदीप का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से उसकी पत्नी रूठकर अपने मायके चली गई और एक सप्ताह हो गया। इधर पत्नी वियोग में उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share