उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र ग्राम असदुल्ला नगर में तीन दिन पूर्व खेत जाते समय पेड़ की डाल टूटकर 65 वर्षीय वृद्ध के ऊपर जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहॉ डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिये रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार असदुल्ला नगर निवासी स्व0 सुन्दर पासवान का पुत्र पराग 24 दिसम्बर की दोपहर खेत की ओर जा रहा था तभी अचानक पेड़ की डाल टूटकर उसके ऊपर जा गिरी जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके में पहुंचे परिजनों ने वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया जहॉ हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। घर वाले उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहॉ इलाज के दौरान डॉक्टर ने हालत ठीक नही होने पर कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!