उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पासी जन जागृति संघ की बैठक रविवार को चखेड़ी गांव में मन्नू पासी के आवास पर उनके नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक में सामाजिक, वैचारिक एवं संवैधानिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जगत पाल पासी ने समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन से जुड़ने की अपील की उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। वहीं मुकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों और युवाओं को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। मन्नू पासवान ने संवैधानिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज के लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की बात कही बैठक में मुकेश कुमार, हिमांशु, कौशल, अनुज, अभय कुमार, कामता प्रसाद, वीरेंद्र, बैजनाथ और ज्योति पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share