प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली के एआरटीओ कार्यालय के सामने एनएच-2 में बुधवार की सुबह ट्रक व पिकअप की भिड़ंत में चालक समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की कानपुर हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के बेलदरइया बाकरगंज निवासी सुरेश का 25 वर्षीय पुत्र सनी, कंधईलाल का 50 वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ गुलाब सिंह, अजय 55 वर्ष, श्याम सिंह 40 वर्ष, नंदन 25 वर्षीय, गिनाड़ी उर्फ राजेन्द्र 40 वर्ष, पिंकू उर्फ असगर 35 वर्ष तथा पिकअप चालक नरेन्द्र सभी लोग पिकअप से भिटौरा किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही ये लोग एआरटीओ कार्यालय के सामने पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दिया जिससे सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सनी को मृत घोषित कर दिया। गंभ्भीर घायल कल्लू उर्फ गुलाब सिंह को कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share