उत्तर प्रदेश फतेहपुर के खखरेरू में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में बुधवार को थाना खखरेरू की साइबर टीम ने बरयेपुर स्थित साधु शरण सिंह इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इसमें करीब 800 से 1000 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सोशल मीडिया सुरक्षा, ओटीपी और यूपीआई पिन की गोपनीयता, फर्जी लिंक और एपीके फाइल, ऑनलाइन गेमिंग व जॉब फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या यूपीआई पिन साझा न करें और संदिग्ध लिंक अथवा फाइल को खोलने से बचें। पुलिस टीम ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने और आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी। पुलिस ने छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशान्त मिश्रा, हेड कांस्टेबल गगनदीप आर्य, कांस्टेबल अमन सिंह, सनोज यादव और महिला कांस्टेबल स्मिता यादव मौजूद रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share