उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्भापुर मोहल्ले में स्कूल बस ने साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मार दिया। जिससे किशोरी रोड पर गिरकर घायल हो गई, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के खंभापुर निवासी जगदीश गुप्ता की पुत्री शिवानी बुधवार की दोपहर साइकिल से घर आ रही थी, तभी खंभापुर के समीप ही पीछे से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर समाज सेवी अशोक तपस्वी मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

