उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन को देखते हुए फतेहपुर जिले में 30 अक्टूबर, शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सुचारु आयोजन के लिए शासन के निर्देशों के क्रम में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अनुमति के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों और समस्त दैनिक समाचार पत्रों के संपादकों को इसकी सूचना दी है।इस आदेश के तहत 30 अक्टूबर को जनपद में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

