उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आज महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में संचालित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण सत्र में पहुंचकर प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को दी जा रही जानकारी एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने बैठक में चल रहे प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक सुना तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने डायस से उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना कार्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण को गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ प्राप्त करने पर जोर दिया, ताकि जनगणना से संबंधित कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सही, व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा सके। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित कार्यप्रणाली तथा संबंधित दिशा-निर्देशों को भली-भांति समझने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रशिक्षण की अहम भूमिका होती है। इसलिए सभी संबंधित कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक समझें और कार्य के दौरान निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा की प्रगणक का सबसे बड़ा हुनर धैर्य के साथ सबकी बात सुनना और कार्य पूर्ण कर लेना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें जनगणना कार्य के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान तहसीलदार सदर सहित संबंधित अधिकारी, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

