उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित बिलन्दा कस्बे के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो बहनों व चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कौंडर गांव निवासी शिवकुमार तिवारी की 20 वर्षीय पुत्री मधु अपनी 22 वर्षीय बड़ी बहन ज्योति तिवारी एवं मामा अनिल पांडेय पुत्र शंकर लाल निवासी छतरपुर के साथ बाइक से शहर आ रही थी। जैसे ही यह लोग बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे सभी घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

