उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा द्वारा इस वित्तीय वर्ष में कृत अद्यतन विभागीय कार्यवाई से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया अगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न होने पाए के लिए प्रभावी ढंग से प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। त्यौहार के दृष्टिगत मिठाईयों, दूध, खोया, पनीर, खाद्य तेल में मिलावट रोकने हेतु सतत निगरानी एवं नमूना कार्यवाही सघन रूप से संचालित की जाय। बड़े-छोटे खाद्य प्रतिष्ठान जो खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ विक्रय/निर्माण कर रहे उन पर निष्पक्ष कार्यवाही की जाय। उन्होंने आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि आबकारी एवं सरकारी राशन की दुकानों का लाइसेंस/पंजीकरण शेष है का जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों का सही से उपयोग /बिक्री के लिए वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाय साथ हो मिठाई विक्रेताओं को खुली मिठाईयों की ट्रे पर यूज बाई डेट प्रदर्शित करना सुनिश्चित करे ताकि उपभोक्ता को ताजी एवं शुद्ध मिठाईयाँ उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान यूज बाई डेट प्रदर्शित न पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। बैठक के पश्चात खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से पटेल नगर चौराहा से वर्मा चौराहा तक 33 नमूनों की निःशुल्क जॉच मौक पर की गयी। विक्रेताओं एवं उपभोक्ताओं मिलावट की जाँच के तरीके बताये गये। सबको खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी , जिला पूर्ति अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, आदर्श व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, व्यापार मण्डल के शिवचन्द्र शुक्ला, जितेन्द्र सिंह सोनू, अनिल सिंह गौतम, अभिनव यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, जय किशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share