उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी स्व. तुलवा का 65 वर्षीय पुत्र कल्लु ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिन्दकी कस्बे जा रहा था। जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप पहुंचा। तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार कल्लु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

