उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में संचालित जनगणना कार्यक्रम के संबंध में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला का आयोजन मीडिया प्रतिनिधियों के साथ किया गया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मीडिया के प्रतिनिधियों को जनगणना– 2027 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं बताया गया की जनगणना– 2027 के द्वितीय फेज (जनसंख्या गणना)का क्रियान्वयन किया जाना है, जिसमें स्वगणना 16 नवम्बर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक होगी। इसके पश्चात प्रगणकों द्वारा घर–घर जनगणना का कार्य 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक किया जाना है। उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया को विस्तार से बताया और मीडिया प्रतिनिधियों के जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि स्वगणना के लिए वेबसाईट।https://se.census.gov.in पर कर सकते है। राष्ट्रीय जनगणना की हेल्पलाइन नंबर 1855 है और व्हाट्सएप चैटबाट के लिए 18001801855 पर अधिक जानकारी कर सकते है। उन्होंने कहा कि जनगणना का वृहद स्तर प्रचार प्रसार कराया जाय ताकि आम जनमानस को जनगणना के बारे में जानकारी हो सके और जनगणना का कार्य सकुशल संपन्न हो सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

