उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरनपुर गांव के समीप स्थित पेट्रोल पम्प के पास बाइकों की हुई भिड़ंत भी दोनों बाइको पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया निवासी रामनरेश का 20 वर्षीय पुत्र नागेंद्र व गांव निवासी रामलाल का 21 वर्षीय पुत्र दुर्गेश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक गाजीपुर कस्बे से चकसकरनपुर रोड पर पेट्रोल पम्प के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें नागेंद्र व दुर्गेश और दूसरा बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गेश व नागेंद्र को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो वही दूसरे बाइक चालक के परिजन उसको किसी और अस्पताल इलाज कराने देकर चले गए। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

