उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजू पासवान की अध्यक्षता में गुरुवार को जय गार्डेन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पांच नवंबर को वाराणसी में होने वाली पार्टी की नव संकल्प सभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फतेहपुर से एक हजार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वाराणसी ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव कमलाकांत तिवारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इरफान खान ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पांच नवंबर को वाराणसी में आयोजित नव संकल्प सभा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारियां प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती के नेतृत्व में की जा रही हैं। फतेहपुर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को सक्रियता से जुटने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न प्रकोष्ठों के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस क्रम में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा को मनोनीत किया गया। किसान प्रकोष्ठ के बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुस्तफा रजा जमाली को सौंपी गई। वहीं, शिवम गौड़ को जिला महासचिव युवा, जय विजय सिंह को अस्ती वार्ड अध्यक्ष, श्रवण कुमार श्रीवास्तव को अस्ती वार्ड उपाध्यक्ष तथा नसीम नारायण को बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए काम करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलीम खान, साबिर, नफीस भाई, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम कैलाश, मसरूर चंद, फहीम, शिवसागर लोधी, जिला महासचिव सिया चंद्र, ममता देवी, अर्जुन पासवान, रश्मि ठाकुर, गुलाब मौर्य, राजेश सिंह, पवन सिंह, अनूप शुक्ला और करण सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

