उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के घघौली गांव में मायके आई महिला, संदिग्ध अवस्था में अचेत हो गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी कमल की 37 वर्षीय पत्नी वंदना देवी राधा नगर थाना क्षेत्र के घघौली गांव अपने मायके आई हुई थी। जहां वह संदिग्ध अवस्था में अचेत होकर गिर गई हादसे की जानकारी उसके पिता को हुई तो तुरंत प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजन मृतिका के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share