उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान केंद्रों पर मॉक पोल (नकली मतदान) की प्रक्रिया जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मॉकपोल की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मॉक पोल के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं को परखा गया। मॉक पोल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि मतदान में प्रयुक्त होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मॉक पोल के मतों का मिलान, परिणाम का परीक्षण तथा मॉक पोल के पश्चात आवश्यक प्रक्रिया का अनुपालन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री विनय पांडे, उपजिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share