फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को राजरानी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक हितों को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं का ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक समाधान कराने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों के लिए नए संयोजकों का मनोनयन किया गया। बैठक की शुरुआत उपस्थित सदस्यों के परिचय और एजेंडे की जानकारी के साथ हुई। इस दौरान संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके निराकरण के लिए समन्वित प्रयास करने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ताकि शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जा सके। ब्लॉक महामंत्री राजीव उमराव ने सदस्यों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए संगठन के प्रति सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ शिक्षक हितों के लिए कार्य करें और अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान का प्रयास करें। बैठक में अमौली ब्लॉक से माधव उमराव, देवमई से नीतीश त्रिपाठी, खजुहा से गिरीश चंद्र त्रिवेदी, मलवां से राजेंद्र सैनी, बहुआ से उदित गुप्ता, असोथर से रतन स्वरूप, तेलियानी से प्रभाकांत दीक्षित, नगर क्षेत्र से वंदना, भिटौरा से विजय श्रीवास्तव, हसवा से शक्तिदत्त द्विवेदी और हथगाम से विनोद कुमार सिंह को ब्लॉक संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन की भावी रणनीति और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share