उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के भवनापुर मजरे गढ़ा गांव में पति द्वारा त्योहार में पैसा न देने से क्षुब्ध महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार भवनापुर मजरे गढ़ा गांव निवासी सुरेन्द्र की 35 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने बुधवार की देर शाम घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति सुरेन्द्र ने बताया कि वह त्योहार का पैसा मांग रही थी। जिस पर उसने दो दिन बाद पैसा देने की बात कही। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दे डाला। मृतका के भाई राजू निवासी संतपुर थाना धाता ने जीजा पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

