उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के डलमऊ थाना क्षेत्र के बडानी हार गांव निवासी मुस्तफा खान का 50 वर्षीय पुत्र अफजल खान बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए फतेहपुर जनपद आया था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप पहुंची तभी दूसरा तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे अफजल खान रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शिवशरन व पायलेट गुलाब ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

