तंत्र प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 02.11.2026 को यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी केसरी यादव द्वारा सुंदर सिंह इंटर कॉलेज, जयरामनगर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई एवं यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता सामग्री वितरित की गई। यातायात पुलिस द्वारा आमजन एवं युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
नोट: पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

यातायात माह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ
