उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधनगर थाना क्षेत्र के केवई गांव में अपने घर की पुताई करते समय युवक छत के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी राजबहादुर का 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र जो दीपावली पर्व के मौके पर अपने घर की पुताई कर रहा था। तभी वह अपने घर की दूसरी मंजिल से छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शिव शरन व पायलेट गुलाब ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share