उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि आजम खान को न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों की सरकारों को बदलना होगा। भारत के संविधान को बचाना बेहद जरूरी है, क्योंकि संविधान सुरक्षित रहेगा तभी सभी को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि आजम साहब को न्याय तभी मिल पाएगा, जब उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की सरकार भी बदलेगी।सोमवार को खागा विधानसभा क्षेत्र के रक्षपालपुर में आयोजित PDA कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने आजम खान के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके साथ न्याय होना चाहिए। श्यामलाल पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान के घर में डकैती डालने वालों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।PDA की अवधारणा पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि PDA कोई गठबंधन नहीं, बल्कि जनबंधन है। यह समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, PDA की विचारधारा और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

