उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के बवांरा गाँव मे घर के अंदर सूअर घुसने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें ससुर व उसकी दो बहुएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को रेफर कर एक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बवांरा गाँव निवासी प्रभु का 75 वर्षीय पुत्र नन्हू उसके पुत्र राजेश कुमार की 37 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी उसके दूसरे पुत्र राज कुमार की 30 वर्षीय पत्नी अंजू देवी आज सुबह तीनो लोग अपने घर पर थे।

तभी पड़ोसी जय करन पासवान अपने घर से सूअर के झुंड को उसके दरवाजे से लेकर निकला तो कुछ सूअर नन्हू के घर में घुस गए। जिसका नन्हू ने विरोध किया तो जय करन पुत्र राम राज, लवकुश पुत्र जय करन और माया देवी पत्नी जय करन व प्रीति पुत्री जय करन सभी लाठी डंडे व धरदार हथियार लेकर उसके घर मे घुसकर जानलेवा हमला कर नन्हू और उसकी बड़ी बहु सरस्वती देवी व छोटी बहु अंजू देवी तीनो को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सरस्वती व उसके ससुर नन्हू को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और अंजू देवी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सरस्वती देवी और नन्हू को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share