उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ललौली थानां क्षेत्रान्तर्गत एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया उसकी शिनाख्त हेतु आमजन से अपील की जाती है। आज 02.11.2026 को थाना ललौली क्षेत्रान्तर्गत कोर्रा कनक मोड़ से मुत्तौर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच खंती में एक अज्ञात महिला (उम्र करीब 30 वर्ष) का शव बरामद हुआ है। मृतिका की शिनाख्त हेतु निम्नलिखित हुलिया, पहनावा एवं आभूषणों का विवरण साझा किया जा रहा है। हुलिया एवं पहनावा कद औसत, चेहरा लंबा रंग गेहुँआ। गुलाबी रंग का कोर्ड सेट (टी-शर्ट एवं लॉवर) लाल रंग की ब्रा एवं मटमैले रंग का अंडरवियर। बरामद आभूषण एवं विशेष पहचान दोनों कानों में पीली धातु की दो कील एवं एक कान में पीली धातु की इयररिंग। नाक में पीली धातु की नथुनी दोनों पैरों में कुल 06 सफेद धातु की बिछिया। इयररिंग के पिछले हिस्से पर अंग्रेजी अक्षरों में “ADM” अंकित है। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी भेजा गया है। उसकी शिनाख्त हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उक्त हुलिया, पहनावा एवं आभूषणों के आधार पर महिला की पहचान हो सके, तो कृपया थाना ललौली, जनपद फतेहपुर को तत्काल सूचित करें, जिससे मृतका की शिनाख्त सुनिश्चित की जा सके। क्षेत्राधिकारी जाफरगंज मो0 नं0-94544 01289 थाना अध्यक्ष ललौली मो0 नं0-94544 03348
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share