उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गाँव में बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आ जाने से युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेसड़ी गांव निवासी स्व0 दुर्ग विजय सिंह उर्फ दुरबीन सिंह का 44 वर्षीय पुत्र शेर सिंह आज सुबह लगभग दस बजे घर के समीप लगे खंभे के पास खड़ा था, तभी खंभे में लगे सपोर्टर तार में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के साले अजीत सिंह ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

