उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे के वार्ड नंबर दो में शनिवार को हुए भीषण धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुए जोरदार विस्फोट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।जानकारी के मुताबिक, महिला रोजाना की तरह अपने घर के कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और महिला उसकी चपेट में आ गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतका के पति का नाम रफी कुरैशी बताया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।घटना के बाद सबसे बड़ा, एक इस वेज आज आज आज सवाल यही है कि आखिर घर के अंदर इतना भीषण विस्फोट कैसे हुआ, प्रारंभिक चर्चाओं में गैस सिलेंडर में विस्फोट, बिजली के शॉर्ट सर्किट और पटाखों के निर्माण अथवा भंडारण जैसी संभावनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक विस्फोट की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और न ही किसी आशंका की आधिकारिक पुष्टि हुई है।फिलहाल पूरे मामले में जांच के बाद ही धमाके की असली वजह सामने आ सकेगी। एक महिला की मौत से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share