उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के समीप पेड़ की कटाई करते समय ऊपर से गिरी डाल की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी इंद्रजीत का 30 वर्षीय पुत्र अरुण मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भार पोषण करता है। गांव के समीप वह पेड़ की कटाई करने गया था। तभी पेड़ की कटाई करते समय ऊपर से गिरी पेड़ की डाल की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए धाता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
