उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप धर्मदासपुर स्थित शीतला माता मंदिर में माता के सम्मान में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी विधायक चंद्र प्रकाश लोधी के सौजन्य से निर्मित इस विशाल द्वार का उद्घाटन सांसद नरेश उत्तम पटेल ने किया इस अवसर पर पूर्व डीआइजी पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस एवं कई सपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही साथ ही वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी सभा में वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी के साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद करते हुए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे और वीरांगना ऊदा देवी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया अंत में उपस्थित लोगों ने वीरांगना ऊदा देवी पासी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
