उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरनपुर के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट जाने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार चक रसूलपुर गांव निवासी स्व. सुखराज का 42 वर्षीय पुत्र महेश कुमार, ओमकार का 19 वर्षीय पुत्र कुंवर सिंह दोनों भट्ठे में मजदूरी करते थे, बताते हैं कि शाम लगभग पांच बजे घर वापस लौटते समय जैसे ही ट्रैक्टर चकसकरनपुर के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया,

जिससे महेश व कुंवर सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share