उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।ललौली थानां व जनपदीय क्राइम डिटेक्शन टीम व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पिकअप वाहन पर फायरिंग कर 1,52,735/- रुपये लूटने की झूठी सूचना का पर्दाफाश; माल के पैसों का गबन करने हेतु लूट का षड्यंत्र रचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से 1,52,000/- रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त 01 अदद पेचकस व 01 अदद पोको मोबाइल फोन बरामद किया गया। ललौली क्षेत्रान्तर्गत साहब सिंह परिहार के ईंट भट्ठे के सामने बंद पड़े भदौरिया ढाबा (बहद ग्राम महाखेड़ा) के पास पिकअप वाहन संख्या UP78MN0478 पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग कर 1,52,735/- रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए गए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर किए गए घटनास्थल के निरीक्षण व प्राथमिक जांच में लूट की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुई। वाहन स्वामी आशीष अवस्थी पुत्र राजेश अवस्थी (निवासी E-138 कालिन्दी नगर, थाना पनकी, जनपद कानपुर नगर) द्वारा भी अपने चालक राज शुक्ला की कहानी पर संदेह व्यक्त करते हुए तहरीर दी गई, जिसके आधार पर थाना ललौली पर मु0अ0सं0 320/2026 धारा 316(4)/61(2)/3(5) बीएनएस (BNS) पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा संदिग्ध/गंभीर घटनाओं के सत्यतापूर्ण अनावरण हेतु दिए गए निर्देशों में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के पर्यवेक्षण में थाना ललौली, जनपदीय क्राइम डिटेक्शन टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना की गहन छानबीन की गई। विवेचनात्मक कार्यवाई, साक्ष्य संकलन तथा घटना स्थल के आगे-पीछे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से परीक्षण करने पर आने-जाने वाले वाहनों एवं बताए गए हुलिए का मिलान न होने से लूट की सूचना पूर्णतः असत्य पाई गई। आज दिनांक 16.11.2026 को संयुक्त पुलिस टीम द्वारा इस फर्जी लूट के षड्यंत्र का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त 1. राज शुक्ला एवं 2. ओम सचान को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशांदेही/कब्जे से नीले बैग में रखे गबन किए गए 1,52,000/-रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त 01 अदद पेचकस व 01 अदद पोको मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2)/238/217 बीएनएस (BNS) की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपियो को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
